STORY

 

                                                                     STORY


Union is Strength (Four Bulls)
Once there were four bulls in a forest. They always lived together. A lion lived in the same forest and wanted to kill them but could not succeed. According to his plan he went to one of them and praised him. He told him that other bulls were jealous of him. They always ate fresh grass and left stale for him. The foolish bull believed in it and the next day he went away to graze alone. The lion killed and ate him up. He repeated the same trick on other bulls. The other bulls, too, did the same foolish act. In this way, the lion killed all of them one by one.
Moral : Union is strength.



एकता ही शक्ति है (चार साँड़)
एक बार एक जंगल में चार साँड़ थे। वे हमेशा साथ रहते थे। एक शेर भी उसी जंगल में रहता था तथा उन्हें मारना चाहता था परन्तु सफल नहीं हो सका। अपनी योजना अनुसार वह उनमें से एक के पास गया और उसकी प्रशंसा की। उसने उससे कहा कि दूसरे साँड़ उससे ईष्र्या करते हैं। वे हमेशा ताजी घास खाते हैं और उसके लिए खराब घास छोड़ देते हैं। मूर्ख साँड ने इस पर विश्वास किया और अगले दिन वह अकेला चरने के लिए चला गया। शेर ने उसे मार डाला और खा गया। उसने यही चालाकी दूसरे साँड़ों पर दोहराई। दूसरे साँड़ों ने भी वही मूर्खतापूर्ण कार्य किया। इस प्रकार शेर ने एक-एक करके उन सभी को मार डाला।
शिक्षा – एकता ही शक्ति है।


Two Friends and the Bear


Two Friends and the Bear
Once there lived two friends in a village. One day they travelled together through a forest. They promised to help each other. They saw a bear coming towards them. They were frightened. One of them climbed up a tree. The other one did not know how to climb a tree. He knew the danger. He thought of a plan. He lay down on the ground. He held his breath. The bear smelt him. It took him to be dead and left him. The first friend came down and asked what the bear had told him. The second friend replied, “The bear advised me not to rely on false friends.” The other friend felt ashamed.
Moral : A friend in need is a friend indeed.


दो मित्र और भालू
एक बार एक गाँव में दो मित्र रहते थे। एक दिन उन्होंने साथ-साथ एक जंगल से यात्रा की। उन्होंने एक-दूसरे की सहायता करने का वायदा किया। उन्होंने एक भालू अपनी ओर आते हुए देखा। वे भयभीत थे। उनमें से एक पेड़ पर चढ़ गया। दूसरा पेड़ पर चढ़ना नहीं जानता था। उसने खतरे को जाना। उसने एक योजना सोची। वह जमीन पर लेट गया। उसने अपनी साँस रोक ली। भालू ने उसे सँघा। उसने उसे मृत समझा और चला गया। पहला मित्र नीचे आया और पूछा कि भालू ने उससे क्या कहा था। दूसरे मित्र ने उत्तर दिया, “भालू ने मुझे झूठे दोस्तों पर विश्वास न करने की सलाह दी।” दूसरा मित्र शर्मिन्दा हुआ।
शिक्षा – जो जरूरत में काम आये, वास्तव में वही सच्चा मित्र है।\


The Fox and The Grapes

The Fox and the Grapes
Once there was a clever fox. He was very hungry. He went out in search of food. Suddenly he saw a vine of grapes. The sight of the bunches of ripe grapes made his mouth full of water. He went there. They were hanging high above his head. He jumped again and again to get them. But he could not reach the grapes. He took some rest. He jumped again but it was in vain. He became very tired. He thought for some time then he ran away saying, “The grapes are sour. They are not worth eating.”
Moral : Grapes, out of reach, are said to be sour.



लोमड़ी और अंगूर
एक बार एक चालाक लोमड़ी थी। वह बहुत भूखी थी। वह भोजन की तलाश में निकली। अचानक उसने अंगूरों की एक लता देखी। पके अंगूरों के गुच्छे के दृश्य से उसके मुंह में पानी भर आया। वह वहाँ गयी। वह उसके सिर के ऊपर ऊँचे लटक रहे थे। वह उन्हें प्राप्त करने के लिए बार-बार उछली। लेकिन वह अंगूरों को प्राप्त न कर सकी। उसने कुछ आराम किया । वह दुबारा कूदी लेकिन यह सब व्यर्थ निकला। वह बहुत थक गयी। उसने कुछ समय सोचा फिर वह यह कहते हुए चली गयी, “अंगूर खट्टे हैं। वे खाने योग्य नहीं हैं।
शिक्षा – हाथ न आये अंगूर खट्टे बताये जाते हैं।






















Comments

Popular posts from this blog

अभी न होगा मेरा अंत

about Einstein

chanakya neeti